डॉक्टर ने बच्चे को किया मृत घोषित तो भोपे से करवाया झाड़ फूंक, फिर हुआ कुछ ऐसा

खबर शेयर करें -

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सतीरामपुर गांव में खेतों में खाद डालने गए एक 14 साल के बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई. वहीं डॉक्टर्स द्वारा मृत घोषित करने के बाद भी परिजन भोपे को बुलाकर झाड़ फूंक करवाते रहे.

फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डूंगरपुर जिले की सदर थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के सतीरामपुर गांव में हुरमा कोटेड की पत्नी लाली, बेटा अर्जुन कोटेड और बेटी निशा आज सोमवार सुबह के समय खेतो में खाद डालने का काम कर रहे थे. उसी समय कूड़े ओर झाड़ियों के बीच से निकले किसी जहरीले जानवर ने उसके हाथ पर डस लिया. जिससे उसके हाथ पर जलन हो गई और खून निकलने लगा.

अर्जुन के चिल्लाते ही मां लाली दौड़ पड़ी, लेकिन जहर फैलने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही दूसरे घर पर बैठे पिता हुरमा कोटेड खेतों में आए. इसके बाद परिजन अर्जुन को बेसुध हालत में लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद अर्जुन को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.

इधर परिजनों ने एक भोपे को जिला अस्पताल की मोर्चरी में बुलाया. भोपा ने अस्पताल की मोर्चरी में आकर झाड़ फूंक किया और फिर परिजनों को 15 मिनट तक इंतजार करने के लिए बोला. इसके बाद परिजन शव के सामने ही बैठे रहे, लेकिन भोपे की कही बात का कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को सूचना दी.

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया. वहीं पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है .

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad