त्योहारी सीजन में बाजारों में घूम रहे चोर उचक्कों पर पुलिस की पैनी नजर,चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशो का एनकाउंटर कर पहुचाया अस्पताल

Police kept a close watch on the thieves roaming in the markets during the festive season, the miscreants who were running away after committing the chain snatching incident were encountered and taken to the hospita

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,रुद्रपुर।उधम सिंह नगर जिले में एस एस पी  मणिकांत मिश्रा के चार्ज सम्भालने के बाद अपराधियो की मानो शामत सी आ गयी है। त्योहारी सीजन पर बाजार में चोर उचक्को और झपट मारो  पर अपनी पैनी  नजर बनाये हुए रुद्रपुर  पुलिस के जवानों ने  क्षेत्र में अंतर्राज्यीय चैन स्नेचरों का एनकाउंटर कर अस्पताल पहुंचा दिया।

 

आपको बताते चले  कि त्योहारी सीजन पर बाजारों में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस जे जवान चप्पे चप्पे पर अलर्ट मोड़ पर थे कि अचानक चैन स्नेचिंग की घटना के दौरान बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। चेन स्नेचरों ने पुलिस पर फायर दिया जिस पर बचाव में पुलिस ने भी फायर किये जिसमें दोनों शातिर अपराधियों को भी गोली लग गईं जिसे बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनके पास घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सख्त रुख: बनभूलपुरा में महिला की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, बिना मान्यता चल रहे तीन क्लीनिक सील

मौके पर पहुचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मूल रूप से बरेली के रहने वाले आकाश और नासिर शातिर अपराधी हैं तथा उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड में पूर्व में चान स्नेचिंग व लूट की की गई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वे बलात्कार व वाहन चोरी में के मामलों में भी जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मतगणना से पहले हरदा का ‘लाठी’ वाला बयान, बोले—जीत की चोरी न होने दें; कार्यकर्ता मुस्तैद रहें

एसएसपी ने बताया कि इन शातिर अपराधियों के विरुद्ध बरेली (उत्तर प्रदेश), राजस्थान तथा ऊधम सिंह नगर में विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धरती हिलते ही मचा हड़कंप: चमोली था केंद्र, हल्द्वानी-लालकुआं समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में महसूस हुए झटके
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad