दरउ चौकी इंचार्ज के साथ ही चार पुलिस कर्मी निलंबित

खबर शेयर करें -


रुद्रपुर: ड्यूटी के दौरान लापरवाही पर उधम सिंह नगर के एसएससी द्वारा दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इस बार एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अवैध वसूली, ड्यूटी में लापहरवाही के आरोप में दरउ चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है।
एसएसपी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि दरउ चौकी पुलिस अवैध में लिप्त है। पुलिस पर अवैध वसूली, ड्यूटी में लापहरवाही बरतने के साथ ही वाहन चालकों को परेशान करने, जनता में पुलिस की छवि खराब करने और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे थे। जिसकी विभागीय जांच करने के बाद चौकी दरउ में तैनात चौकी प्रभारी रमेश चंद्र बेलवाल, कांस्टेबल मनोज, रविन्द्र, और गोरखनाथ को निलंबित कर दिया गया है। बात से की एसएसपी ने दो दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर सुल्तानपुर पटटी प्रभारी  विपिन चंद्र जोशी, कांस्टेबल अमित जोशी, सुबोध शर्मा, दर्शन सिंह, बबलू गोस्वामी को लाइन हाजिर किया था।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 सीटर स्कूली वैन में ठूंस-ठूंस कर भरे मिले 22 बच्चे, फर्स्ट एड बॉक्स गायब और चप्पल में गाड़ी चलाता मिला चालक; 5400 रुपये का चालान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 सीटर स्कूली वैन में ठूंस-ठूंस कर भरे मिले 22 बच्चे, फर्स्ट एड बॉक्स गायब और चप्पल में गाड़ी चलाता मिला चालक; 5400 रुपये का चालान