दिल्ली से देहरादून घूमने आए तीन युवकों में से 2 युवकों की सहस्त्रधारा नदी में बहने से मौत

खबर शेयर करें -

दिल्ली से घूमने आए तीन युवकों में से दो युवक नहाने के दौरान सहस्त्रधारा नदी के तेज बहाव में बह गए हैं. जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतकों की पहचान इंद्रपाल उम्र 35 साल और भूपेंद्र राणा उम्र 36 साल के रूप में हुई है. घटना के संबंध में पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों युवकों के शवों को बरामद किया.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने वैन को टक्कर मारने के बाद मां-बेटी को कुचला; दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

देहरादून घूमने आए थे तीनों दोस्त: बता दें कि दिल्ली निवासी इंद्रपाल, भूपेंद्र राणा और मनोज अपने दोस्तों के साथ देहरादून घूमने आए थे. आज वो अपने दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा नदी में नहाने गए थे. तीनों नदी किनारे नहा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर इंद्रपाल का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगा. इंद्रपाल को बचाने के लिए भूपेंद्र और मनोज ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण भूपेंद्र राणा भी पानी में बह गए. वहीं, मनोज को स्थानीय लोगों द्वारा नदी से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में धूप-छांव के बीच बारिश का दौर जारी: गूलरभोज में सबसे ज्यादा 98 मिमी बरसे बदरा, पहाड़ों में आज बर्फबारी और गर्जन के साथ बौछार के आसार

 

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  614 करोड़ के बजट से बदलेगी काशीपुर की तस्वीर ! बाली ने खोला विकास का पिटारा

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें