दीपोत्सव कार्यक्रम में 31 हजार दियो से जगमग होगा तीर्थ द्रोणा सागर-दीपक बाली

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर ।एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित कार्यक्रम के तहत स्थानीय तीर्थ द्रोणा सागर पर हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन द्वारा पिछले तीन वर्षों से होता चला आ रहा दीपोत्सव कार्यक्रम चौथी बार आगामी 26 अक्टूबर दिन शनिवार को सांय 5 बजे से शुरू होगा जिसके मुख्य अतिथि हनुमान धाम के संस्थापक आचार्य विजय जी महाराज होंगे। दीपोत्सव में 31हजार दिए जलाए जाएंगे।

हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के मुख्य संरक्षक भाजपा नेता दीपक बाली, राष्ट्रीय प्रभारी संजय भाटिया, एवं कार्यक्रम के संयोजक गौरव गुप्ता ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं और नगर व क्षेत्र की सनातनी जनता से अनुरोध है कि अधिक से अधिक सनातनी परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने द्वारा प्रभु को एक दिया अवश्य समर्पित करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य विजय जी महाराज कलयुग के जीवंत देव श्री राम भक्त वीर हनुमान जी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डालेंगे। उल्लेखनीय है कि काशीपुर में दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी संजय भाटिया ने प्रारंभ की थी’ जिसके दूसरे दीपोत्सव कार्यक्रम में स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा हृदय सम्राट पुष्कर सिंह धामी खुद शामिल हुए थे और उस दीपोत्सव में 51हजार दीपो की विशाल श्रृंखला से समूचा द्रोणा सागर जगमगा उठा था। तीसरे दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद जी महाराज रहे थे। यह कार्यक्रम नगर व क्षेत्र की सनातनी जनता द्वारा काफी सराहे गए थे और सनातनी परिवारों ने बढ़ चढ़कर इन कार्यक्रमों में भाग लिया था। सनातनी परिवारों के इस स्नेह सहयोग और आशीर्वाद के चलते इस बार चौथे भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की सभी तैयारियां कर ली गई है जो 26 अक्टूबर दिन शनिवार को 5 बजे से शुरू होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के जनता इंटर कॉलेज में टाटा मोटर्स के सहयोग से पौधरोपण: विद्यालय प्रबंधन समिति और पूर्व सैनिकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी: देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी