दुकान के सामने पेशाब करने पर हुआ झगड़ा, एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या

खबर शेयर करें -

राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले के ईस्ट कैलाश में एक 28 साल के अमनदीप नाम के व्यक्ति की कुछ लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार, साउथ ईस्ट दिल्ली के ईस्ट कैलाश में जगजीत नाम का शख्स सी ब्लॉक की मार्केट में विजय और विमल की दुकान के सामने पेशाब कर रहा था, जिसको लेकर झगड़ा शुरू हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में अमनदीप इस्कॉन मंदिर के पास गिर गया, जिसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.