दूध खरीदने के चक्कर में बदली शख्स की किस्मत, घर बैठे बना 15 करोड़ का मालिक

खबर शेयर करें -

किस्मत से बड़ी चीज कोई नहीं है। ये किसी भी वक्त इंसान को सड़क से उठाकर महलों में पहुंचा सकती है। अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक शख्स दूध लेने गया था, तभी उसकी किस्मत चमकी और वो 15 करोड़ का मालिक बन गया। साथ ही उसकी किस्मत की चर्चा दुनियाभर में हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शख्स चेस्टर काउंटी में रहता था। हाल ही में वो सुबह उठा और कॉफी बनाने चला गया। किचन में जाने पर पता चला कि दूध नहीं है, जिस वजह से वो पास के एक स्टोर में गया। दूध लेने के बाद उसकी नजर वहां पर बिक रहे लॉटरी टिकट पर पड़ी। कुछ देर सोचने के बाद उसने लॉटरी टिकट को खरीदने का फैसला किया, लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ उससे उस शख्स की किस्मत बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन स्माइल' ने बिखेरी मुस्कान; 8 साल पहले पिता की डांट से भागे बेटे को एएचटीयू ने मां से मिलाया

दूसरे दिन बना करोड़पति

दूसरे दिन जब वो शख्स उठा तो देखा कि लॉटरी का रिजल्ट आ गया है। उसने अपना टिकट निकाला और उसे लकी ड्रा के नंबर से मिलाया। इसके बाद उसके होश उड़ गए। उसकी पूरी एक मिलियन डॉलर की लॉटरी लगी थी। उसकी किस्मत ने आगे भी उसका साथ दिया, क्योंकि उसने टिकट लेते वक्त पॉवरप्ले का विकल्प चुना था, जिस वजह से उसकी जीत की राशि 2 मिलियन डॉलर हो गई। भारत के हिसाब से ये कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  "बर्तन नहीं धुले तो खाना कैसे बनेगा?" पत्नी ने 112 बुलाकर पति की कराई 'शिकायत'; पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी

घबरा गया था शख्स

दक्षिण कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों के साथ बात करते हुए शख्स ने कहा कि मैं उस वक्त घबरा गया था। मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा था कि मैं इतनी बड़ी राशि जीत चुका हूं। लॉटरी अधिकारियों के मुताबिक इतनी बड़ी राशि जीतने की संभावना 1,16,88,054 बार में से 1 है। वहीं दूसरी ओर लॉटरी अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें 👉  "20 बार पकाया पर गला नहीं मटन"; शख्स कच्चा मांस लेकर पहुँचा थाना, पुलिस ने दुकानदार से दिलाया 'रिप्लेसमेंट'

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad