दूल्हे ने स्टेज पर सरेआम किया किस तो दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, बाराती लौटे

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के संभल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां दुल्हन ने नाराज होकर शादी करने से इनकार कर दिया। सामने आई जानकारी के अनुसार करीब 300 मेहमानों के सामने स्टेज पर दुल्हे ने जयमाल के बाद दुल्हन को किस कर लिया था। इससे लड़की नाराज हो गई और स्टेज से उतर गई और पुलिस को बुला लिया।

रिपोर्ट के अनुसार लड़की की उम्र 23 साल है और वह स्नातक है। लड़की का आरोप है कि दुल्हे ने अपने दोस्तों से बाजी लगाई थी और ऐसा किया। लड़की के अनुसार ऐसे में अब उसे लड़के के ‘चरित्र’ को लेकर संदेह है। मामला इतना बढ़ा कि शादी को रोकना पड़ गया और मेहमान भी अपने-अपने घर लौट गए। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए मध्यस्थता की भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

दुल्हन द्वारा पुलिस को बुलाए जाने के बाद, दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां उसने पुलिस को बताया, ‘जब हम मंच पर थे तब वह मुझे बार-बार अनुचित तरीके से छू रहा था, लेकिन मैंने इसे अनदेखा कर दिया। फिर उसने कुछ अप्रत्याशित किया। मैं हैरान थी और अपमानित महसूस कर रही थी। उसने मेरे स्वाभिमान की परवाह नहीं की और कई मेहमानों के सामने बुरा व्यवहार किया। वह भविष्य में कैसा व्यवहार करेगा? मैंने उसके साथ नहीं जाने का फैसला किया है।’

लड़की मां ने कहा, ‘मेरे (होने वाले) दामाद को उसके दोस्तों ने उकसाया था और अब मेरी बेटी उसके साथ नहीं जाना चाहती। हमने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। हमने तय कर लिया है। कुछ दिन प्रतीक्षा करने के लिए और उसे कुछ समय देंगे।’

बहजोई स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) पंकज लवानिया, जिनके अधिकार क्षेत्र में मामला आता है, ने बताया, ‘तकनीकी रूप से जोड़े की शादी हो चुकी है क्योंकि घटना के समय रस्में पूरी हो चुकी थीं। लेकिन उसने दूल्हे विवेक अग्निहोत्री (26) को अस्वीकार कर दिया है। कुछ दिन इंतजार करने के बाद हम तय करेंगे कि क्या करना है।”