देखें वीडियो में जब एक दुबले-पतले कुत्ते ने सोए हुए टाइगर के आगे जाकर दिखाई दादागिरी तो क्या हुआ अंजाम
तुमसे किसने कहा था कि तुम उसके पास से निकलो… क्या उसे कोई बकरी या बिल्ली समझ रहे थे जो बिन टेंशन तान के सीना चले जा रहे थे| वो टाइगर था… कर दिया तुम्हारा काम| दरअसल, एक वीडियो सामने आया है| यह वीडियो एक टाइगर और एक कुत्ते का है| वीडियो में जो कुछ भी आप देखेंगे वह आपको शॉक्ड कर देने वाला है|

आपको बतादें कि, एक टाइगर आराम से चौड़ा होकर एक पेड़ के नीचे सुस्ता रहा था| लेकिन इतने में मौके पर एंट्री हो गई एक दुबले-पतले कुत्ते की| कुत्ता सुस्ता रहे टाइगर के पास ऐसे निकला जैसे मानो वह सोच रहा हो कि टाइगर उसका क्या ही कर लेगा… अगर कुछ करने को उठेगा भी तो वह खुद ही निपटा देगा टाइगर को… लेकिन भैया वो टाइगर था..टाइगर
कुत्ता जैसे ही पास से निकलने लगा और आहट टाइगर के कानों में पड़ी तो वह फटाफट खड़ा हो उठा और उठते ही बिन देरी के कुत्ते की ओर लमका| लेकिन यहां फिर देखिये कि कुत्ता अब भी इतना कॉन्फिडेंस में था कि वह टाइगर के लमकने पर मौके से एक दो तीन नहीं हुआ बल्कि टाइगर की तरफ खुद भी लमक पड़ा और भौंकने लगा|
पर कुत्ते की यह भौं-भौं ज्यादा देर चल नहीं सकी| टाइगर ने पल में कुत्ते को पजों से जकड़ लिया| इसके बाद फिर कुत्ते की दम नहीं थी कि वह छूट जाये| फिलहाल, टाइगर ने अपने मुंह से कुत्ते की गर्दन तोड़ दी| टाइगर और कुत्ते के बीच जिंदगी हारने-जीतने का खेल 10 सेकंड में खत्म हो गया| इसे ही कहते हैं खुद से मौत को दावत..
देखिये 27 सेकंड के वीडियो में क्या-क्या हुआ?
यह वायरल क्लिप महज 27 सेकंड का है और राजस्थान के एक जंगल का बताया जाता है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

