दो बच्चों की मां पर चढ़ी आशिकी, घर से हुई फरार, पति ढूढ़ने निकला तो बर्बरता से हुआ कत्ल

खबर शेयर करें -

आजकल जमाना आगे तो बढ़ रहा है लेकिन किस राह पर आगे बढ़ रहा है इस तरफ ध्यान देना बेहद जरुरी हो गया है| आजकल इस बदलते और तरक्की करते जमाने से ऐसे-ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो पैरों तले जमीन खिसका देते हैं| यह जमाना ऐसा है जब शादी के बाद भी पत्नी सिर्फ पति की नहीं हो पा रही है| उसपर शादी के बाद आशिकी का खुमार चढ़ रहा है जो कि परिणाम स्वरुप बेहद खतरनाक साबित हो रहा है|

दरअसल, चंडीगढ़ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है| शहर के सेक्टर-38 में एक शादीशुदा महिला (उम्र 24 साल के आस-पास) की आशिकी के चलते एक युवक (पति) का बर्बरता से कत्ल हुआ है| कभी जिन घरवालों ने अपने बेटे की खुशी के लिए शादी की थी, आज वही घरवाले उसी बेटे की मौत का मातम बना रहे हैं| मृतक युवक की पहचान अमित (उम्र 25 साल के आस-पास) के रूप में हुई है| अमित का मर्डर चंडीगढ़ में नहीं उत्तर प्रदेश के शामली इलाके में किया गया है| अमित के गर्दन पर तेजधार हथियार से वार हुआ है|

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमित की शादी को अभी कोई बहुत ज्यादा साल नहीं बीते थे| लगभग पांच साल पहले ही मृतक अमित की शादी सेक्टर-38 की रहने वाली एक लड़की से हुई थी| मृतक अमित अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है| एक बच्चा चार से पांच महीने का तो दूसरा चार साल के करीब का बताया जाता है|

मृतक अमित के परिवारजनों के अनुसार, उसकी पत्नी 25 जून को अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर बिना बताये घर से कहीं चली गई| जब वह शाम तक घर वापिस नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता होने लगी| उससे सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात बन नहीं पाई| इसके बाद जब बहू के मायके पता किया गया तो वह वहां भी नहीं मिली| मायकों वालों ने भी कोई जानकारी न होने की बात कही| जिसके बाद और ज्यादा हड़कंप मच गया|

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

इधर, जब बहू नहीं मिली तो परिजन मलोया थाना पहुंचे और यहां पहुंचकर उसके लापता होने की शिकायत दी| वहीं, बताते हैं कि 26 जून को अमित के कुछ जानकारों ने उससे अचानक कहा कि वह जानते हैं कि उसकी पत्नी कहां है और वह उसे उसतक ले जा सकते हैं| इधर, अमित को किसी भी तरह से अपनी पत्नी को ढूढ़ना था| अमित जानकरों के साथ 26 जून को ही पत्नी को ढूढ़ने निकल गया|

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि जानकार अमित को उत्तर प्रदेश के शामली ले गए| जहां उसकी पत्नी मौजूद थी| और यहीं अमित का पीछे से तेजधार हथियार से वार कर क़त्ल कर दिया गया| फ़िलहाल, अमित को उसकी पत्नी तक पहुंचाने वाले जानकार अब गायब हैं| जबकि मृतक अमित की पत्नी और एक अन्य युवक को शामली पुलिस ने हिरासत में लिया है| यह युवक अमित की पत्नी का प्रेमी बताया जाता है| मामले में शामली पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है|