दो माह की बछिया के पैर बांधकर दो युवकों ने किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

दिनारा थानांतर्गत अशोक होटल के पास रहने वाले एक व्यक्ति की दो माह बछिया के साथ शुक्र-शनिवार की दरम्यानी रात दो युवकों ने उसके पैर बांधकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया। जब बछिया के रम्हाने की आवाज सुनकर मालिक जब वहां पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार अशोक होटल के पास निवासरत पुष्पेन्द्र तिवारी उर्फ कल्लू महाराज पुत्र रामस्वरूप तिवारी उम्र 28 साल शुक्र-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे जब अपने घर में सो रहा था तभी उसे अपनी गाय व दो माह की बछिया की रम्हाने की आवाज सुनाई दी। जब उसने बाहर आकर देखा तो बछिया वहां नहीं थी, जहां पर उसने बांधी थी। बकौल पुष्पेंद्र जब उसने टार्च जलाकर देखा तो बछिया को दो लड़के पकड़े हुए खड़े थे, बछिया के चारों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। एक लड़का नग्न अवस्था में खड़ा हुआ था और बछिया के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश कर रहा था। पुष्पेंद्र के अनुसार वह दोनों लड़के उसे देखकर भागे, लेकिन जब उसने चिल्ला कर आवाज की तो दोनों लड़कों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुष्पेंद्र की आवाज सुनकर उसके पड़ौसी दीपक तिवारी व हरनारायण पाल भी आ गए। तीनों ने किसी तरह प्रयास कर एक लड़के को भागते हुए पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान समरी पुत्र शौकत खान निवासी भांडेर रोड राजेंद्र भारती पेट्रोल पंप के पास दतिया बताया। शौकत ने दूसरे युवक की पहचान अब्दुल पुत्र पप्पू खान के रूप में की। पकड़े गए आरोपित ने भी पूछताछ में स्वीकार किया कि वह बछिया के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास कर रहे थे। समीर खान को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां दोनों आरोपितों के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य सहित मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिसन ने पशु चिकित्सक को विधिवत पत्र लिखकर इस मामले की जानकारी देते हुए बछिया का मेडिकल करवाया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज