नगला बाईपास में मिला बिंदुखत्ता से लापता ग्रामीण का शव, गला रेत कर की गई थी हत्या, 28 नवंबर से था लापता

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगला में मिला बिंदुखत्ता से लापता ग्रामीण का शव, गला रेतकर की गई थी हत्या। आरोपी भी गिरफ्तार। मृतक सिडकुल के टाटा मोटर्स में नौकरी करता था।
बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती उम्र 42 वर्ष गत 28 नवंबर को अपनी स्कूटी संख्या यूके04एक्स3387 से टाटा मोटर्स कम्पनी मे ड्यूटी में गया था। लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा है। परिजनों द्वारा पंतनगर कोतवाली में ग्रामीण की गुमसुदगी दर्ज कराई है। उसी दिन से ग्रामीण व कोतवाली पुलिस, पीएसी व ग्रामीण की ढूंढखोज कर रही है। बुधवार को नरेंद्र का शव नगला बाईपास के पास जंगल में बरामद किया गया। जिसकी गला रेट कर हत्या की गई है। पुलिस ने रुद्रपुर से आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसकी स्कूटी भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में कलयुगी पिता की करतूत: शराब के नशे में 10 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सावन में होगी आसमानी आतिशबाजी: 12 अगस्त की रात दिखेगी उल्का वृष्टि, बिना दूरबीन देख सकेंगे 50 से 100 उल्का पिंड