नहीं करना होगा महीनों का इंतजार, आ गया ड्रायविंग लाइसेंस से जुड़ा नया नियम
अगर आप ड्रायविंग लायसेंस बनवाने जा रहे हैं या उसे रिन्यू करवाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। जी हां केंद्र की मोदी सरकार ने ड्रायविंग लाइसेंस बनवाने के नियमों को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। जिसके बाद आपको आरटीओ RTO के चक्कर भी नहीं लगवाने पड़ेंगे।

1 जुलाई 2022 लागू होंगे नए नियम —
दरअसल अभी तक ड्रायविंग लायसेंस बनवाने के लिए लोगों को टेस्ट देना पड़ता था। लेकिन नए नियम में ऐसा नहीं है। आपको बता दें लोगों की सुविधा के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने को लेकर नियमों में बदलाव किया है। जिसके बाद अब लोगों को महीनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कुछ ही दिनों में आपका ड्राइविंग लाइसेंस बनकर तैयार हो जाएगा।
केवल एक सर्टिफिकेट के जरिए बन जाएगा डीएल (DL)
नया ड्रायविंग लायसेंस बनवाने के लिए RTO के चक्कर नहीं लगाना होंगे। बल्कि एक ही टेस्ट देकर ही सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है। वो ऐसे अगर आपने किसी ड्रायविंग ट्रेनिंग स्कूल से ड्रायविंग सीखने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो ड्रायविंग सीखने के बाद उस स्कूल का सर्टिफिकेट आरटीओ में जमा करवा कर उस आधार पर सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है। इसके जरिए आपको जल्द से जल्द लायसेंस मिल जाएगा।


