नानकमत्ता : गुलदार ने 10 वर्षीय बच्ची को बनाया अपना निवाला, इलाके में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर में गुलदार का आतंक दिन प्रति बढ़ता ही जा रहा है.अभी तक गुलदार पालतू जानवरों को अपना निवाला बना रहा था लेकिन अब ताजे मामले ने सभी को चौंका दिया है जहां गुलदार ने एक 10 वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बना लिया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को वासुदेव जोशी की 10 साल की बेटी आनंदी जोशी अचानक लापता हो गई.परिजन बेटी की इधर उधर खोजबीन करते रहे परन्तु आनंदी का कहीं पता नही चला. आनंदी के लापता होने की खबर पूरे गांव मे आग की तरह फैल गयी. ग्रामीणों ने गन्ने के खेतों में खोजबीन शुरू कर दी. तभी गन्ने के एक खेत से गुलदार के गुर्राने की आवाज़ आने लगी.आवाज़ सुनकर ग्रामीणों ने खेत को चारों ओर से घेर लिया और खेत मे घुस गए. वहां बालिका का शव क्षत विक्षप्त अवस्था मे पड़ा मिला जबकि ग्रामीणों की आहट सुन कर गुलदार जंगल की ओर भाग गया.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुआवज़ा दिया जाए और हमलावर गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारा जाए. सीओ खटीमा वीर सिंह ने बताया कि चेतुआखेड़ा देवीपुर डेमपार गांव में एक बालिका को गुलदार उठा ले गया था, जिसके शव पर पंजे के निशान है .जिससे प्रतीत होता है कि गुलदार के हमले में आनन्दी की मौत हुई है.बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट