नानकमत्ता : यहां बाइक सवार दो लोगों की कार की टक्कर लगने से हुई मौत

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को सड़क हादसे का शिकार हुए दोनों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए है. इस हादसे के बाद दोनों युवकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता थाना क्षेत्र के रहने वाले सन्नी चौहान और सर्वेश कुमार रविवार 9 सितंबर देर रात को बाइक पर घर से घूमने के लिए निकले थे. जैसे ही दोनों नानकमत्ता तिराहे बाइपास के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें 👉  ‘हरी चादर’ की बात करने वालों को जनता ने वोटों का ऐसा कंबल ओढ़ाया कि आसमान भी रो पड़ा!

इस हादसे में बाइक सवार सन्नी चौहान और सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं कार का ड्राइवर भी अपना वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया. वहीं राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  डीएफओ कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग: अकाउंट्स, भूमि हस्तांतरण और एस्टैब्लिशमेंट का रिकॉर्ड खाक

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार सन्नी की नानकमत्ता में टेंट हाउस की दुकान है. वहीं पड़ोस की आटा चक्की पर सर्वेश कुमार करता था. दोनों अच्छे दोस्त थे. पुलिस ने बताया कि अबीतक इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  हाईकमान के कड़े रुख के आगे झुके हरीश रावत: रद्द कीं अपनी सभी 9 'धन्यवाद यात्राएं', समर्थकों से मांगी माफी