नैनीताल : तल्लीताल क्षेत्र में टैक्सी चालक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

खबर शेयर करें -

तल्लीताल क्षेत्र में रविवार को एक टैक्सी चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वाहन स्वामी को चालक वाहन की पिछली सीट पर बेसुध मिला। जिसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बिगड़ी तबीयत: बिंदुखत्ता में दुग्ध समिति सचिव महेंद्र सिंह कन्याल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जानकारी के अनुसार वार्ड-8 मंडी सितारगंज निवासी 21 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र रक्षपाल नैनीताल में दीपेश भट्ट का टैक्सी वाहन चलाता था। शनिवार शाम उसने वाहन जीआईसी स्कूल के समीप पार्क किया। सुबह वाहन स्वामी के कई बार फोन करने पर भी जब फोन नहीं उठा तो उसने वाहन पर जाकर देखा। जहां पाया कि दिलीप पिछली सीट पर बेसुध पड़ा है। जिसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ रमेश सिंह ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि मृतक बीते कुछ दिनों से अपने घर सितारगंज गया हुआ था, वह शनिवार को ही नैनीताल लौटा था।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस: टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार ने पीछा कर रहे होमगार्ड पर किया जानलेवा हमला, गर्दन पर वार; बचाव में कटा अंगूठा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कर डाली पति की हत्या, तीन साल से चल रहा था अफेयर, खुल न जाए रिश्ते का 'राज', क्या यही था कारण