नैनीताल से घूमकर लौटी महिला पर्यटक तो काठगोदाम स्टेशन में बिगड़ी तबीयत, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पश्चिम बंगाल से नैनीताल घूमने आई महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर लौटते वक्त स्टेशन पर बैठे-बैठे अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। उसकी मौत की वजह साफ नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आसनसोल वर्धमान पश्चिम बंगाल निवासी मलकीत कौर (51 वर्ष) पत्नी सतनाम सिंह अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आईं थी। शनिवार को वह नानकमत्ता घूमने गईं और फिर लौटने के बाद परिवार सीधे नैनीताल गया। नैनीताल में पूरे दिन घूमने के बाद रात उन्हें काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। वह परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर बैठी थीं कि तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संपत्तियों में हेरफेर: खटीमा में 1.47 करोड़ की धांधली पर जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर केस दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति