पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड छठा शूटर दीपक मुंडी गिरफ्तार, नेपाल में छिपा बैठा था गैंगस्टर
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांछित छठवें शूटर दीपक मुंडी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे नेपाल से साथी समेत दबोचा है। उसके उसके दो साथी कपिल पंडित और राजिंदर उर्फ जोकर भी दबोचे गए हैं। मुंडी अकेला शूटर ऐसा था जो लंबे समय पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
देर रात भारत लाया जाएगा मुंडी
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट आप्रेशन में दीपक मुंडी को नेपाल से पकड़ा गया है। मुंडी के साथ गैंगस्टर कपिल पंडित और राजिंदर उर्फ जोकर को भी पकड़ा गया है। तीनों को शनिवार देर रात तक भारत लाया जाएगा। ध्यान रहे कि दीपक मुंडी पिछले चार माह से फरार था। मुंडी के पहले सीमावर्ती क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी। जिस के बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई थी।

मूसेवाला हत्याकांड में बोलेरो और कोरोला कार का इस्तेमाल हुआ था। दीपक मुंडी बोलेरो माड्यूल का हिस्सा था, जिसे हरियाणा के शूटर प्रियव्रत फौजी ने लीड किया था। अंकित सेरसा और कशिश भी इनके साथ थे। मूसेवाला की हत्या करने के बाद चारों भागकर गुजरात गए थे। वहां से अंकित सेरसा और मुंडी दूसरी जगह भाग गए थे। इसके बाद सेरसा को दिल्ली के कश्मीरी गेट से गिरफ्तार कर लिया गया था। तब तक मुंडी वहां से भाग गया था।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या गत 29 मई को की गई थी। इस मामले में छह शूटरों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा व कशिश को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। रूपा और मन्ना को पंजाब पुलिस ने विगत दिनों मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि शूटर दीपक मुंडी की फरार चल रहा था। हालांकि, अब इस बात को लेकर चर्चा है कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करने के लिए आठ शूटर आए थे। यह बात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कही थी। हालांकि, पुलिस अब शूटरों की संख्या छह बता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शूटर छह ही थे।
गाैरतलब है कि पुलिस ने अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र में अटारी बार्डर के पास चिचा भनका गांव में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और साथी मनप्रीत मन्नू कूसा को 20 जुलाई काे मार गिराया था। कई घंटों तक चली मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। दोनों गैंगस्टर जग्गू भगनपुरिया गैंग से ताल्लुक रखते थे।
इससे पहले 30 अगस्त 2022 काे तिहाड़ जेल में बंद गैंगेस्टर लारेंस बिश्नोई के भतीजे सचिन बिश्नोई को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। सचिन बिश्नोई लारेंस के गैंग को बाहर से संचालित करता हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि सचिन बिश्नोई को भी बिश्नोई गैंग के मूसेवाला की हत्या की जानकारी थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

