पति के जेल जाते ही पत्नी ने जीजा से बनाया संबंध, मौका देखकर साढ़ू ने किया ये काम, मामला जानकर रह जाएंगे दंग

खबर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुरादनगर के शीतल पूरी कॉलोनी में रहने वाला 23 वर्षीय युवक (कासिम) अचानक 5 दिन पहले घर से गायब हो जाता है। इसके बाद उसके परिजनों ने कासिम के लापता होने की खबर पुलिस को दी। इसके बाद जब कल कासिम का परिवार वाले थाने पहुंचते हैं और कासिम के साढ़ू और उसके बाकी साथी पर हत्या का अंदेशा जताते हैं। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस दोनों आरोपियों की तालश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

परिजनों ने जताया हत्या का शक

मिली जानकारी के अनुसार बीती 30 तारीख को कासिम की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को उसके परिवार द्वारा दी गई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जिसके बाद बुधवार को कासिम का परिवार मुरादनगर थाना पहुंचा और उन्होंने शिकायत दी कि कासिम की हत्या उसके साढू रुखसाद और उसके साथी वकील द्वारा की गई है। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर ही रही थी, लेकिन अचानक दोनों आरोपी खुद ही सरेंडर करने मुरादनगर थाने पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

सात महीने की बेटी को मार डाला

घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिर दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कासिम का शव सलेमाबाद के जंगलों से बरामद किया। इस मामले में जानकारी देते हुए ASP आकाश पटेल ने बताया कि मृतक कासिम का साढू रुखसाद कुछ दिन पहले जेल में था। इस दौरान कासिफ के अपने साढू की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। साथ ही कासिम ने उसकी सात महीने की बेटी की भी हत्या कर दी थी। जिसकी वजह से वह उससे रंजिश रखता था। फिर उसने अपने साथी वकील के साथ मिलकर कासिम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।