पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार तो युवक ने थाने में फंदा लगाकर दे दी जान

खबर शेयर करें -

समस्‍तीपुर. बिहार के समस्‍तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस हिरासत में एक शख्‍स ने आत्‍महत्‍या कर ली है. शख्‍स द्वारा सुसाइड करने की घटना सामने आने के बाद पुलिस म‍हकमे में खलबली मच गई. बताया जाता है कि मृतक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस विभाग का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. युवक ने पुलिस हिरासत में आत्‍महत्‍या क्‍यों की? फंदा लगाने के लिए सामान कहां से आया? शख्‍स जब आत्‍महत्‍या की कोशिश कर रहा था तो वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद क्‍यों नहीं था? ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब देने से पुलिसवाले बच रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार, पुलिस कस्‍टडी में युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र से जुड़ा है. बताया जाता है कि युवक की पत्‍नी से विवाद हो गया था. महिला की शिकायत पर उनके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. इसके बाद हिरासत में ही युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान मुफस्स्लि थाना क्षेत्र के हकीमाबाद निवासी मोहम्‍मद गुलाब के तौर पर की गई है. पुलिस अधिकारियों से हिरासत में युवक द्वारा सुसाइड करने को लेकर सवाल पूछा गया तो वे कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज