पत्नी को चाचा ससुर के साथ सोता देख पति के उड़े होश, दोनों को कुल्हाड़ी से काटा

खबर शेयर करें -

महेंद्रगढ़ जिले के अटेली मंडी कस्बे के पुराने रेलवे क्वार्टरों में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दूर के रिश्ते में चाचा ससुर की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी। हत्या की सूचना लगते ही अटेली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ दोनों शवों को कब्जे में लिया है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है व हत्यारोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुबह-सुबह हुए दोहरे हत्याकांड की सूचना लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर एसपी विक्रांत भूषण व जिले के दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर गहन जांच पड़ताल की। घटनास्थल रेलवे के क्वार्टरों में होने के कारण रेलवे की आरपीएफ तथा जीआरपी के पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे व जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय मृतका सुनीता पत्नी अखिलेश तथा उसके दूर के रिश्ते के चाचा 30 वर्षीय गोविंद पुत्र खड़िया निवासी गांव बनियानी जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। ये मजदूर अटेली स्टेशन के समीप बने रेलवे के पुराने खाली पड़े क्वार्टरों में पिछले कई माह से रह रहे थे। यहां रेलवे स्टेशन की चारदीवारी के निर्माण तथा अन्य रेलवे कार्यों में ठेकेदार के तहत मजदूरी करते थे। गुरुवार को अखिलेश बाहर गया हुआ था। दोपहर को वह अपने कमरे पर आया तो सुनीता और गोविंद एक साथ उसके कमरे में सो रहे थे। इस पर अखिलेश भड़क गया और दोनों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोहरा हत्याकांड पत्नी के अवैध संबंधों के शक के चलते हुआ है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व अन्य साम्रगी को जब्त कर लिया है तथा क्राइम स्पॉट रेलवे क्वार्टर को भी सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज