पत्नी नहीं मानती थी कहना, चार साल से चल रही थी अनबन, ससुराल लेने आया तो नहीं गई साथ, कर दी हत्या

खबर शेयर करें -

करीब 2 महीने से अपने मायके में 2 बच्चों को लेकर रह रही थी पत्नी, आरोपी अपने बच्चों और पत्नी को लेने आया था ससुराल।धाैज थानाक्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में मायके में सो रही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की शादी 13 साल पहले हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। पारिवारिक कलह के चलते मृतका अपने मायके में आकर रहने लगी थी।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फारुख उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के गांव खगोड़ा का रहने वाला है। घरेलू झगड़े के चलते मृतका अपने 2 बच्चों को लेकर करीब 2 महीने पहले ही मायके इंदिरा कॉलोनी आ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

आरोपी पत्नी को लेने ससुराल आया था, तो पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। आरोपी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर बल्लभगढ़ आ गया। उसी दिन की रात्रि वह अपने ससुराल गया और अपनी पत्नी को चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।पुलिस ने अारोपी को उसके गांव से रविवार को गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट में पेशकर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की पत्नी उसका कहना नहीं मानती थी। इसको लेकर करीब 4 साल से अनबन चल रही थी। घटना वाली रात आरोपी के साथ पत्नी के न जाने पर अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर बल्लभगढ़ आ गया। उसका मन रास्ते में बदलगया की बार बार की परेशानी को खत्म कर देता हूं। वापस रात करीब 11 बजे ससुराल पहुंचा और मौका देखकर अपनी पत्नी को चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज