पत्नी ने फेसबुक-इंस्टा रील बनाकर जाहिर किए थे इरादे, पर पति समझ नहीं सका और…
राजस्थान के जोधपुर में हुए डबल मर्डर ने सनसनी फैला दी थी और इस डबल मर्डर को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन अब इस मर्डर केस की परतें खुली हैं तो सब दंग रह गए हैं. एक बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर कर इस मर्डर केस की साजिश रची थी. इस साजिश में पति के साथ उनकी बहन कविता भी शिकार हो गई. मृतक रमेश पटेल की पत्नी गुड्डी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक है और 7 जुलाई को गुड्डी ने एक रील बना कर इंस्टा पर अपलोड भी की थी. इस रील में वह एक गाने के साथ अपने आपको सलाखों जैसी एक लोहे की खिड़की के पीछे खड़ी थी लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी यह रील हकीकत बन जाएगी. इसकी प्रेमी संग मिलकर रची खूनी साजिश के बाद उसे सच में सलाखों के पीछे जाना होगा.

शंकर और रमेश माली ने वारदात को ऐसे अंजाम दिया कि यह एक एक्सीडेंट लगे. मगर अपराध कितना ही छुपाए सामने आ ही जाता है. इस मामले में भी ऐसा ही हुआ और सच सामने आ ही गया. अब रमेश माली सहित दो 2 और मुजरिम साथ देने वाले और गुड़ी पुलिस की हिरासत में है. वही शंकर पटेल को पुलिस तलाश कर रही है.
डबल मर्डर की बात सामने आने पर रमेश और कविता के परिजन धरने पर बैठ गए थे. इतना ही नहीं परिवारवालों ने शव नहीं उठाया. वहीं समाज के हजारों लोग मोर्चरी के बाहर धरने पर विरोध करने बैठे. इसके बाद केंद्रीय जल शाक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सिरोही सासंद रामजी पटेल और पूर्व लूनी विधायक जोगाराम पटेल मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाया. इसके बाद पुलिस ने रमेश और कविता की हत्या का केस दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी किया. मंगलवार रात मांगों पर सहमति बनी और इसके बाद कविता के पिता कविता के शव को उसके ससुराल सर ले गए. जबकि रमेश के शव को लूणी ले जाया गया. वहां दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. हत्याकांड का मुख्य आरोपी शंकर पटेल फरार है. तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. शंकर के निशाने पर रमेश पटेल था, लेकिन कविता बाइक पर अपने भाई रमेश के साथ थी. इसलिए उसकी भी मौत हो गई.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

