पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर लाया था, छोड़कर जाने लगी तो गला दबा दिया, फिर बोला- मैंने अपनी बड़ी साली की हत्या कर दी

खबर शेयर करें -

युवक उसे पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर घर ले आया था।

मगर वह घर छोड़कर ही जाने लगी। इसी बात पर युवक काफी नाराज हो गया और उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह सबसे चिल्लाकर कहने लगा कि मैंने अपनी बड़ी साली की हत्या कर दी है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

कोलाईबहाल का रहने वाला अभिषेक चौहान(35) पहले से शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह 3 महीने पहले जांजगीर में रहने वाली अपनी बड़ी साली सोनी सिदार(30) को घर ले आया था। अभिषेक ने उससे वादा किया कि तुम्हें मैं अपनी पत्नी बनाकर रखूंगा।

उसके कहने पर वह भी उसके घर में रहने लगी थी। सोनी के आने के बाद अभिषेक की पत्नी घर छोड़कर चली गई। इधर सोनी और अभिषेक की भी आपस में नहीं बनी। दोनों में झगड़ा हुआ और सोनी घर छोड़कर जाने की धमकी देने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

इससे गुस्से में आकर अभिषेक ने उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह पुलिस को महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

पुलिस को बताया गया कि अभिषेक अपनी साली की हत्या करने के बाद गांव में ही चिल्ला रहा था। इसके बाद वह कहीं चला गया। बाद में अभिषेक की पत्नी संध्या सिदार भी मौके पर पहुंची।

बीवी ने बताया…

संध्या ने पुलिस को बताया कि सोनी को घर में लाने के बाद मैं अपनी बच्चे को लेकर घर से चले गई थी। गांव में ही दूसरी जगह रह रही थी। इसी बात से सोनी नाराज थी। सोनी ने भी अभिषेक को कह दिया था कि वह भी घर छोड़कर जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

इसी बात से अभिषेक नाराज हो गया और उसने सोनी की हत्या कर दी। जब सोनी की हत्या की खबर मुझे हुई तो मैं मौके पर पहुंची। उस समय तक अभिषेक भी वहीं पर था। उसे अभिषेक ने ही पूरी घटनाक्रम के बारे में बताया है। फिलहाल पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।