पहले दो भाइयों से अफेयर, तीसरे से शादी की तो मर्डर, शादी से नाराज थे दोनों भाई

खबर शेयर करें -

बेगूसराय में 2 भाइयों ने मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। लड़की का पहले एक भाई से अफेयर था, फिर परिवारवालों ने लड़के की शादी कहीं और करा दी। फिर लड़की का उसके चचेरे भाई से अफेयर हुआ लेकिन उसके परिवार ने उसे बाहर भेज दिया। इस बीच लड़की की शादी कहीं और हो गई। जब दोनों को लड़की की शादी की बात पता चली तो उसकी हत्या कर दी। दोनों भाइयों ने उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर चाकू से उसका गला काट दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। और उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया है।

7 अगस्त को बखरी थाना क्षेत्र में 20 साल की शादीशुदा लाली कुमारी की गला रेतकर हत्या हुई थी। मामले में अब पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल प्यार में धोखा खाए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या की थी। हत्याकांड का खुलासा करते हुए SDPO चंदन कुमार के साथ इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल रहे दोनों युवकों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इस घटना को लड़की के प्रेमी रह चुके अहमदपुर गांव के दो चचेरे भाइयों ने बड़ी चालाकी से अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

घर के पास मिला था युवती का शव
बखरी थाना क्षेत्र के चकहमीद पंचायत अंतर्गत शादीपुर मुसहरी गांव में 7 अगस्त की सुबह युवती की हत्या कर दी गई। तेज हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या के बाद बदमाशों ने बगीचे में उसका शव फेंक दिया था।

यह है प्यार की पूरी कहानी
गिरफ्तार दोनों चचेरे भाई की पहचान अहमदपुर निवासी सुरेश महतो के 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार और दूसरा उमेश महतो के 18 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक ने पुलिस को बताया कि लाली पहले बिट्टू से प्यार करती थी। इसके बाद घरवालों ने बिट्टू की शादी करवा दी। इसके बाद लाली उसके चचेरे भाई विकेश से प्यार करने लगी। तब विकेश नाबालिग ही था और वह आठवीं क्लास में पढ़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

दसवीं तक वह लगातार लाली के संपर्क में रहा। इसकी भनक घरवालों को लगते ही विकेश के परिजनों ने उसे बेंगलुरू भेज दिया। वहां से वापस लौटने पर विकेश को पता चला कि लाली किसी और की हो गई है। इससे गुस्साए युवक ने अपने बड़े भाई बिट्टू को शामिल कर लाली के मर्डर का प्लान बनाया

पहले बनवाया धारदार चाकू…फिर हत्या की
दोनों ने मिलकर बखरी बाजार से धारदार चाकू बनवाया। इसके बाद युवक ने लड़की को 6 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे शादीपुर मुसहरी के पीछे स्थित बगीचे में मिलने बुलाया था। जहां दोनों युवक ने मिलकर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए चाकू को रामपुर कॉलेज के सामने स्थित चौर में गहरे पानी में फेंक दिया था। हत्याकांड के बाद पुलिस ने घटनास्थल से चाकू का खोला बरामद किया था। बताया जा रहा है कि विकेश लाली का मोबाइल अपने साथ लेकर चला गया था। पुलिस ने लाली का फोन भी दोनों के पास से बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज