पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में खिली धूप..जनवरी में 10 साल में दूसरी बार पारा 26 डिग्री के पार

खबर शेयर करें -

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड में मौसम बदलने का अनुमान जताया है लेकिन उससे पहले दिन के समय चटख धूप निकल रही है। पारे में उछाल आ रहा है। यही नहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री पार कर गया। पिछले एक दशक में जनवरी माह में यह दूसरा अधिकतम तापमान है।

सोमवार को हल्द्वानी में सुबह से ही धूप खिली हुई थी। दोपहर के समय विगत दिनों की अपेक्षा मौसम कम ठंडा था। धूप में बैठना भी मुश्किल हो रहा था। पारे में उछाल की वजह से अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। साल 2015 से अब तक यह दूसरी बार है जब जनवरी माह में तापमान में इतना उछाल आया है। इससे पहले 23 जनवरी 2023 को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालाय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार विगत दिनों हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से साफ है। धूप निकलने की वजह से पारे में उछाल आ रहा है। मुक्तेश्वर में भी अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, यह सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी देर शाम तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

बर्फबारी के कारण बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप के कारण गर्मी का हल्का एहसास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद
Ad