पालतू तोते ने खोला मर्डर का राज, ऐसे पकड़वाया कातिल को, आंखों से देखा था हत्याकांड
तोता बहुत ही समझदार और प्यारा पक्षी है। इसी वजह से कई लोग अपने घर में तोता पालते हैं। आपने तोतों के बारे में बहुत से किस्से सुने होंगे। कई तोते इंसानों की तरह बोलते हैं तो कुछ अतरंगी हरकते करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी तोते ने हत्यारों को पकड़ाया हो। जी हां ऐसा हो चुका है। आगरा में एक ऐसा केस सामने आया था, जिसमें पालतू तोते ने अपनी मालकिन के मर्डर का राज खोला था और हत्यारे को पकड़वाया था। घटना वर्ष 2014 की है। दरअसल, 20 फरवरी को आगरा में स्वराजय टाइम्स के संपादक की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के लिए ये हत्याकांड चुनौती बनता जा रहा था। लेकिन घर के पालतू तोते ने मर्डर का राज खोल दिया था, जिसने अपनी मालिकन की हत्या को आंखों से देखा था।
नीलम शर्मा हत्याकांड
दरअसल, आगरा के बल्केश्वर के सेंट्र एंड्रूज कॉलेज कैंपस में रहने वाले स्वराज टाइम्स के संपादक रहे विजय शर्मा के घर 20 फरवरी 2014 की रात लूटपाट के दौरान उनकी पत्नी नीलम शर्मा की हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने पालतू कुत्ते को भी चाकुओं से गोद दिया था। ऐसे में घटना से पता चल रहा था कि इस हत्याकांड को किसी नजदीकी ने अंजाम दिया है।

हालांकि इस हत्याकांड में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। ऐसे में समझ नहीं आ रहा था कि हत्यारे कौन है कैसे पता लगाया जाए। इस पर पीड़ित परिवार ने जिन लोगों पर शक था, उनका नाम लेते हुए पालतू तोते से हत्यारे के बारे में पूछा। हत्या के समय तोता वहीं पर था। इनमें से एक नाम बोलने पर तोता जोर जोर से चीखने लगा। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। उस तोते का नाम हीरा था। परिजनों ने हीरा के सामने छह नाम लिए। इनमें से अन्य सभी के लिए तोते ने ना में सिर हिला दिया। मगर, आशुतोष का नाम आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ऐसा कई बार होने पर परिजनों ने पुलिस को आशुतोष के बारे में बताया। कॉल डिटेल से भी पुलिस का शक उस पर जा रहा था। पुलिस उसे थाने लेकर आई तो आशुतोष ने गुनाह कुबूल कर लिया। हत्याकांड का आरोपी भांजा आशुतोष था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

