पिता के निरंतर विकास को आगे बढ़ाते हुए काशीपुर में एम्स की स्थापना रहेगा मुख्य उद्देश्य -त्रिलोक सिंह चीमा
राजू अनेजा, काशीपुर । आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काशीपुर में भाजपा के टिकट को लेकर चल रही रस्साकशी को विराम देते हुए पार्टी हाईकमान ने पिछले 20 वर्षों से काशीपुर सीट पर काबीज हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को अपना प्रत्याशी बनाते हुए चुनावी रण में उतारा है।

बताते चलें कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी में पिछले कई दिनों से मंथन चल रहा था तथा कई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए बड़ी ही जबरदस्त माथापच्ची चल रही थी। आज आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने अपने 59 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 59 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा में काशीपुर सीट पर विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है ! त्रिलोक सिंह चीमा के भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद त्रिलोक सिंह चीमा और उनके पिता और स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा को उनके आवास पर पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लग गया । इस दौरान त्रिलोक सिंह चीमा को पिता हरभजन सिंह चीमा ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाये दी तथा भारी मतों के साथ विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया । इस दौरान विधायक पद के भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मेरे पिता पिछले 20 साल से काशीपुर की सेवा करते रहे हैं और दूसरा भाजपा सेक्युलर पार्टी है वह हर वर्ग को तवज्जो देती है इन दोनों को आधार बनाकर पार्टी ने मुझे टिकट देकर विश्वास जताया है ! उन्होंने कहा कि पिता के निरंतर विकास को आगे बढ़ाऊंगा और जिस तरह से मेरे पिता ने काशीपुर को आईआईएम दिया है मैं उनके नक़्शे कदम पर चलकर काशीपुर में एम्स लाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा ।उन्होंने कहा कि अब सोशल मीडिया पर हम ज्यादा ध्यान देंगे और पूरा चुनाव प्रचार करेंगे ।वहीं विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि अभी बुनियाद पूरी हुई है ऊपर पौधा बनना है और प्रवेश होना है ।पूरी प्रक्रिया करके चुनाव जीतना बाकी है । त्रिलोक से काशीपुर की जनता खुश है ।राजनीति मे आने से पहले मैं भी उद्योगपति था । उद्योग से ही मैं राजनीति में आया था । मेरे ऊपर किसी का हाथ भी नहीं था लेकिन इसके ऊपर मेरे अनुभव का हाथ है । इसको मेरे साथ पिछले 20 साल रहने का अनुभव भी मिलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

