पिथौरागढ़: जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा हादसा पिथौरागढ़ में हुआ है, जहां जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया. फिर शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. उधर, हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह भी पढ़ें 👉  अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल

पुलिस के मुताबिक, आज यानी 7 अक्टूबर को कनारी-पाभै मोटर मार्ग में एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरा. जिससे वाहन सवार तीन लोगों की जान चली गई. हादसे की सूचना पर जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे की नेतृत्व में पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया.

वाहन हादसे में मृतक-

  1. महेंद्र नगरकोटी (उम्र 55 वर्ष), निवासी- मखौलिया गांव, पिथौरागढ़
  2. कैलाश कापड़ी (उम्र 48 वर्ष), निवासी- दौला गांव, पिथौरागढ़
  3. अनिल नगरकोटी (उम्र 34 वर्ष), निवासी- दौला गांव, पिथौरागढ़
यह भी पढ़ें 👉  "काशीपुर में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी कमान"

वहीं, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मखौलिया और दौला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने हादसे पर गहरा शोक जताया है.

फिलहाल, हादसा किस वजह से हुआ? उसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. हादसे की वजह की बारीकी से जांच की जा रही है. मृतक इस मार्ग पर क्यों गए थे और कहां जा रहे थे? इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है. – प्रकाश पांडे, थानाध्यक्ष, जाजरदेवल

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना 'बीएटी-बीएमएस' ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप
Ad