पिथौरागढ़ : बैतड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत, मृतकों में दो दिन का नवजात बच्चा भी शामिल

खबर शेयर करें -

धारचूला।  : पिथौरागढ़ से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई, मृतकों में दो दिन का नवजात बच्चा भी शामिल है।

मंगलवार की रात्रि महेंद्रनगर के बैतड़ी को आ रही पवन दूत प्राइवेट लिमिटेड की बस खसरे खान नाम स्थान पर खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  एक किडनी के सहारे जी रही लाचार महिला का हुआ सफल घुटना प्रत्यारोपण, 6 साल बाद अपने पैरों पर खड़ी हुईं पार्वती

दुर्घटना में बैतड़ी के पुरचुणी नगरपालिका तीन की 45 वर्षीय जयमती बोहरा, 26 वर्षीय कमला बोहरा, उनके दो दिन के नवजात शिशु और 22 वर्षीय सहदेव बोहरा की मौत हो गई।

प्रहरी प्रवक्ता उपेंद्र बहादुर बम ने बताया कि दुर्घटना में नवराज साउद, राजेंद्र साउद, दिनेश साउद, मुकुंद बोहरा, नवराज साउद, राजेंद्र साउद, दिनेश साउद, विमला महता, धनमती साउद, पदम बहादुर बोहरा, बस चालक विरेंद्र बोहरा, नवराज रतौकी, सुरेंद्र रतौकी, दामोदर महरा, धन बहादुर महरा शामिल हैं। सभी घायलों को डडेलधूरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: होटल की खिड़की से 20 फीट नीचे गिरा दिल्ली के पर्यटक का 3 वर्षीय मासूम, हालत गंभीर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कजाकिस्तान में दिखेगा दम: भारतीय जू-जित्सु टीम में नानकमत्ता की हरमंनदीप और कर्णिका का चयन, सीएम धामी ने दी बधाई