पिथौरागढ़ : हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में से एक ग्राम प्रधान

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मृतक महेंद्र कुमार की हत्या करके शव को पेड़ से टांग दिया था. बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेजने की कार्रवाई की है.

हत्या से पहले हुआ था झगड़ा: घटना से पहले मृतक महेंद्र कुमार और आरोपियों के बीच मारपीट और झगड़ा हुआ था, तभी से मृतक महेंद्र कुमार गायब था. 10 सितंबर को आरोपियों के घर के पास स्थित पेड़ से महेंद्र कुमार की लटकती हुई लाश मिली थी.

यह भी पढ़ें 👉  सैलानियों से गुलजार सरोवर नगरी: नैनीताल में खत्म हुई 'ऑफ सीजन' की धारणा, वीकेंड पर पहुंचे 16 हजार से अधिक पर्यटक

मृतक महेंद्र कुमार के भाई ने दी थी तहरीर: घटना के संबंध में मृतक महेंद्र कुमार के भाई दिनेश कुमार ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी थी, जिसमें बताया गया था कि धनी चंद (ग्राम प्रधान) और दीपक चंद ने उनके भाई की हत्या की है. तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

यह भी पढ़ें 👉  द्रोणासागर में अशोभनीय हरकतों से तीर्थ की मर्यादा तार-तार! प्रेमी जोड़ों की अश्लीलता देख महिलाएं और परिवार लौटने को मजबूर

ग्राम प्रधान समेत एक आरोपी गिरफ्तार: एसपी रेखा यादव ने उक्त मामले को गंभारता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की थी, जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान धनी चंद निवासी ग्राम पाटी पल्चौड़ा (हाल निवास जाजरचिंगरी) और दीपक चंद निवासी ग्राम खतेड़ा बडारी को गिरफ्तार किया है. वहीं, पुलिस के मुताबिक महेंद्र कुमार नाम की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक ग्राम प्रधान है.

यह भी पढ़ें 👉  एक किडनी के सहारे जी रही लाचार महिला का हुआ सफल घुटना प्रत्यारोपण, 6 साल बाद अपने पैरों पर खड़ी हुईं पार्वती
Ad