पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: युवक को पैर में मारी गोली, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

बाजपुर। बाजपुर के बिरहा फार्म क्षेत्र में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गाली-गलौज के साथ शुरू हुई बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें दबंगों ने एक युवक को पिस्तौल से गोली मार दी। वहीं, बीच-बचाव व मारपीट में दो अन्य युवक भी घायल हो गए। गोली लगने से घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
कार से आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ मारपीट और फायरिंग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भौना कॉलोनी निवासी ऋषिपाल (38 वर्ष), बिरहा फार्म निवासी अजय सिंह (27 वर्ष) और रेंहटा निवासी वंश राठौर (23 वर्ष) बिरहा फार्म में मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान चार-पांच लोग कार में सवार होकर वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उनसे उलझ गए। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हमला बोल दिया।
मारपीट के दौरान आरोपियों ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी, जिसकी गोली ऋषिपाल के दाएं पैर में जा लगी। वहीं, आरोपियों ने पिस्तौल की बट से अजय सिंह पर हमला कर दिया और वंश राठौर की भी जमकर पिटाई कर दी, जिससे तीनों लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
एक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
फायरिंग और मारपीट की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए बाजपुर के उप-जिला चिकित्सालय लाया गया। उप-जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तैयब ने बताया कि एक मरीज के पैर में गोली लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, अजय का इलाज बाजपुर में चल रहा है और वंश को निजी अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच, तहरीर का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही बरहैंनी चौकी प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होते ही आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पिस्टल से युवक के पैर में मारी गोली