सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

मंगलौर (हरिद्वार)। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर जट गांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कलियुगी पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो अपलोड करने से नाराज होकर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और हत्या कर दी। पीड़िता की माँ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया फोटो को लेकर भड़का पति, दोस्त संग पी शराब
मंगलौर कोतवाली के ब्रह्मपुर जट गांव निवासी रीटा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी तन्नू (13 वर्ष) करीब डेढ़ महीने अपने मामा के घर (गांव कल्लरपुर कछौली, जिला मुजफ्फरनगर) रहकर हाल ही में लौटी थी। घर लौटने के बाद से ही उसका पिता धनेश्वर उर्फ तोता उस पर किसी लड़के से बात करने का शक करने लगा था।
16 अगस्त को तन्नू ने अपने पिता के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक फोटो अपलोड कर दी। इसी दिन शाम को धनेश्वर अपने गांव के ही दोस्त आशीष उर्फ घोल्ला के साथ घर आया और दोनों ने जमकर शराब पी।
सुबह तड़के जबरन बाइक पर ले गए, 1 घंटे बाद दी हत्या की खौफनाक खबर
रीटा के अनुसार, देर रात जब पति का नशा कम हुआ और उसने सोशल मीडिया पर बेटी की फोटो देखी, तो वह आगबबूला हो गया। अगली सुबह (17 अगस्त) तड़के करीब 4 बजे धनेश्वर और उसका दोस्त आशीष जबरदस्ती तन्नू को घर से ले जाने लगे। माँ और बड़ी बेटी राधिका ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी कि “बेटी ने परिवार को बदनाम कर दिया है, इसे अब जिंदा नहीं छोड़ेंगे।”
आरोपी तन्नू को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए और लगभग एक घंटे बाद वापस लौटे। माँ द्वारा बेटी के बारे में पूछने पर पति ने बेखौफ होकर कहा कि उसने बेटी को मार दिया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने तमंचा दिखाकर धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा।
आपराधिक किस्म का है आरोपी, पुलिस ने शुरू की तलाश
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद से ही बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें किशोरी की तलाश व मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता और चाचा को पीटा; सिर में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  12 दिन बाद धौलीगंगा नदी से मिला बीआरओ जवान पंकज सिंह का शव: नीती घाटी आपदा के बाद से थे लापता