पुलिस ने जंगल में छापामारी कर 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. चुनाव के दौरान शराब सप्लाई की सूचना पर चोरगलिया पुलिस ने जंगल में छापामारी कर 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. बताया जा रहा है कि शराब को वहां से चुनाव के लिए सप्लाई किया जाना था, जिसे जंगल में छुपा कर रखा गया था. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि शराब को उधम सिंह नगर से लाकर चोरगलिया के जंगल में छुपाया गया था. पूछताछ में युवक ने बताया कि शराब को सितारगंज शक्ति फार्म से लेकर आया था. शराब की चौकीदारी के एवज में उसको ₹2000 दिए गए थे. शराब किन लोगों को सप्लाई की जानी थी, उसकी जांच चल रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव