पुलिस बता रही थी शराब पीकर मर गया, सच सामने आया तो हैरान रह गया हर कोई

खबर शेयर करें -

खजनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने कहासुनी को लेकर गांव के एक बुजुर्ग की तालाब में डुबोकर हत्या कर दी। हत्यारोपित हत्या के घंटे भर बाद तक मृतक के शव पर बैठा रहा। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपित नशे में था।

तालाब में डुबोकर ले ली जान, हत्या के बाद घंटे भर शव पर बैठा रहा आरोपित

खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर चौकी के खोरठा गांव के 60 वर्षीय मंगरू यादव गांव के बाहर समय माता मंदिर के पास अपनी भैंस चराने गए थे। वहां गांव का 30 वर्षीय अनिल निषाद पहले से मौजूद था। वहां उससे किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसे लेकर अनिल ने मंगरू को पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपित मंगरू को घसीटता हुआ तालाब में ले गया। वहां उसने पानी में डुबो-डुबोकर उनकी जान ले ली। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मंगरू को अनिल ने दांत भी काटा है। हत्या के बाद आरोपित मृतक के शव पर घंटे भर बैठा रहा। इस दौरान मंदिर के पुजारी घनश्याम ने मृतक के पुत्र मुकेश को घटना की सूचना दे दी।

पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार किया

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

घटना की जानकारी पाकर तालाब किनारे गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मंगरू को हिरासत में ले लिया। मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया है। मंगरू दो बेटी व दो बेटों के पिता था। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद ने बताया हत्यारोपित नशेड़ी है। उसने मंगरू को पानी में डुबोकर दांत काटकर उसकी हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इससे हत्या की असली वजह पता चलेगी। हत्यारोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज