पूरा परिवार था नैनीताल टूर पर, इधर घर पर रूकीं सास-बहू के साथ हो गया कांड
दिल्ली का शहादरा इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना को अंजाम देने की खबर सामने आई है। वेलकम थाने के सुभाष पार्क इलाके में एक घर में सास और बहू की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या चाकू गोदकर की गई है। जब बदमाशों ने इस डबल मर्डर को अंजाम दिया उस वक्त घर में सिर्फ यही दोनों महिलाएं उपस्थित थीं। परिवार के बाकी लोग उत्तराखंड के नैनीताल घूमने गए थे।
जानकारी के अनुसार मरने वालों की पहचान 70 साल की विमला देवी और 45 साल की डॉली राय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों शव उनके बेडरूम में मिले हैं। एक ग्राउंड फ्लोर पर तो दूसरा शव फर्स्ट फ्लोर पर मिला है.पुलिस कह रही है कि घर में जबरन घुसने के सबूत नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में लग रहा है कि किसी जानने वाले इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी पुरानी रंजीश की वजह से तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया।

इस घटना की जानकारी नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी संजय कुमार ने बताया कि वेलकम थाने को सुबह 4.30 बजे सुभाष पार्क के गली नंबर 12 से हत्या के संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दोनों महिलाएं बेडरूम में मरी पड़ी हुई हैं। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हम हत्यारों को दबोच लेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

