पूर्व सांसद की पुत्री ने भाजपा नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने पर पूर्व सांसद पुत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खत लिखकर  लगाई न्याय की गुहार

Former MP's daughter accused senior BJP leader Ram Mehrotra of indecency, when the police did not register a case, the former MP's daughter wrote a letter to Chief Minister Pushkar Singh Dhami and appealed for justice.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। प्रदेश की धामी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे तमाम दावों के बावजूद जब पूर्व संसद पुत्री को न्याय नहीं मिला तो मजबूरी वश उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खत लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।मामला नगर के पंडित गोबिंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में बीती दस अक्टूबर को हुए विवाद का है जिसमे कॉलेज अध्यक्ष विमला गुड़िया की प्रतिनिधि के तौर पर पहुँची उनकी व पूर्व सांसद सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया की सुपुत्री डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय के साथ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग व इस दौरान धक्का मुक्की किये जाने के मामले में पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाबजूद दो माह तक कार्यवाही नही होने पर अब सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर

दरअसल काशीपुर के पंडित गोबिंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में लगभग पिछले दो वर्षों से प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य के बीच विवाद चल रहा है। प्रबंध समिति द्वारा प्रधानाचार्य अजय कौशिक पर लगाये गए विभिन्न आरोप की जांच विद्यमान है। बीती दस अक्टूबर को प्रबंध समिति सदस्यों व प्रधानाचार्य अजय कौशिक के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हो गई। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि के तौर पर पहुँची दीपिका गुड़िया आत्रेय नें दोनों पक्षो के बीच समन्यवय बनाने का प्रयास किया कि तभी अजय कौशिक को संरक्षण दे रहे भाजपा नेता राम मेहरोत्रा नें दीपिका गुड़िया के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया, इतना ही नही राम मेहरोत्रा द्वारा उनके साथ गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की भी की।

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

पीड़ित डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा उक्त मामले में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस द्वारा लगातार आश्वाशन दिए जाने से नाराज डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय नें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर न्याय दिलाये जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद
Ad