प्रेमिका के चेहरे पर बैट्री का पानी डालने वाले प्रेमी को पुलिस ने मारी गोली

खबर शेयर करें -

दिल्ली से सटे नोएडा में थाना फेस 3 पुलिस की शुक्रवार सुबह सेक्टर 68 के पास एक बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने वीरवार को अपनी प्रेमिका के चेहरे पर बैट्री का पानी डाल दिया था। जिससे युवती का चेहरा झुलस गया। युवती दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।

सेन्ट्रल नोएडा डीसीपी हरीश चन्दर ने बताया कि वीरवार रात मामूरा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने की नियत से उसके ऊपर बैट्री का पानी डाल दिया था। घटना में युवती झुलस गई थी। इसके बाद आरोपी युवक  वहां से भाग निकला। पीडि़ता की शिकायत पर  थाना फेस 3 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह सेक्टर 68 के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को आरोपी युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान वकास पुत्र श्यामवीर निवासी गांव ममूरा नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक व  तमंचा बरामद किया गया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई में तीन साल रहे साथ 
डीसीपी हरीश चन्दर ने बताया कि ये दोनों पहले से एक दूसरे से परिचित थे और मुंबई में तीन साल दोनों साथ में भी रहे। बताया गया कि इस दौरान इन दोनों ने कोर्ट मैरिज की। हालांकि इसको अभी वैरीफाई किया जा रहा है। यहां आने के बाद युवती की दोस्ती किसी अन्य युवक से हो गई। जिसके बाद आरोपी युवक ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसके चेहरे पर बैट्री का पानी डाल दिया।
चेहरा, हाथ और गला झुलसा, हालत स्थिर 
एसआई राजीव कुमार ने बताया कि युवती ने ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना में युवती का चेहरा, हाथ और गला झुलस गया है। घटना के बाद युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया है। युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। युवती के परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें