फावड़े से काटकर दर्दनाक हत्या के बाद शव के पास घंटों बैठा रहा ममेरा भाई, पति को छोड़कर उसके पास आई थी महिला

खबर शेयर करें -

निकाह का दबाव बनाने पर एक युवक ने महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह कई घंटों तक शव के पास बैठा रहा। आरोपित को उसके जीजा ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस बीच मौके पर जुटी भारी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठी भी फटकारनी पड़ी।

शव को कमरे में बंद कर घूमता रहा आरोपी

गौरतलब है कि लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत क्षेत्र के जाकिर कालोनी के रहने वाले नईम का आविवाहित साला खालिद टाइल्स लगाने का काम करता है। नईम की ओर से जानकारी दी गई कि उसने आजाद कालोनी लिसाड़ी गांव के पास ही एक मकान बनवाया है। तीन दिन पहले खालिद को उसमें पत्थर लगवाने के लिए बुलाया था। वह मकान की चाबी लेकर ही चला गया। रविवार की रात को वह चाबी वापस करने के लिए आया और उसके साथ एक बच्ची भी थी। बच्ची को देखकर ही नईम को शक हुआ। उसने बच्ची के बारे में पूछा तो खालिद ने कहा कि उसने बच्ची की मां को मार दिया है। यह सुनकर नई के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने तुरंत ही खालिद को कमरे में बंद कर पुलिस को इस बात की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

पति को छोड़कर आरोपी ममेरे भाई के पास आई थी महिला

मौके पर पहुंची पुलिस के साथ थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह आरोपित को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां खून से लथपथ पड़े महिला के शव के पास एक फावड़ा भी पड़ा था। मामले को लेकर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपित खालिद महिला रुखसार के पति का ममेरा भाई था। वह कुछ दिन पहले अपने पति को छोड़कर दो साल की बच्ची के साथ खालिद के पास आ गई थी। महिला लगातार खालिद पर निकाह का दबाव बना रही थी और इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। खालिद ने बताया कि दोपहर 2 से 3 बजे के बीच में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद वह शव के पास में ही बैठा रहा। रात में बच्ची को लेकर चुपचाप वह वहां से निकल गया। घर में बाहर से ताला लगाकर वह जीजा के पास पहुंचा। हालांकि इस घटना के बाद आरोपी के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज