बंपर वोटो से जीत हासिल करेंगे सहगल,भाजपा के सारे हथकंडे हुए फेल-गौतम मेहरोत्रा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि काशीपुर की देव तुल्य जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल की झोली वोटो से भरकर काशीपुर के विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। कल सुबह का सूरज संदीप सहगल के नाम का होगा और संदीप सहगल बंपर वोटो से जीत हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान ! रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला , ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर

 

मीडिया को जारी बयान में श्री मेहरोत्रा ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के सभी हथकंडे फेल साबित हुए हैं । मुद्दाविहीन राजनीति करने वाली भाजपा को मतदाताओं ने पूरी तरह नकार कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी एडवोकेट संदीप सहगल के भारी‌ वोटों से विजयश्री का वरण करने की बात कहते हुए कही। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने वोट न‌ बन पाने से काशीपुर समेत पूरे प्रदेश में मताधिकार से वंचित रहे लोगों की ओर से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले की पूर्ण निष्पक्षता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए। श्री मेहरोत्रा ने अपेक्षा जताई कि मतगणना के दौरान प्रशासनिक मशीनरी किसी भी दबाव में न रहते हुए पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद