बच्चों ने देखा नाली से बहता खून, तब पता चला कि गर्दन रेतकर कर दी गई है हत्या

खबर शेयर करें -

घरेलू विवाद को लेकर पहले बेरहमी से पिटाई की और फिर कुल्हाड़ी से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी. मारी गई महिला की पहचान जैनब के रूप में हुई है. इस हत्याकांड के बाद पति मो. शकील और उसकी मां बीवी जत्तो घर से भाग रहे थे. इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

हत्या की यह वारदात बांका जिले के अमरपुर थाने के महगामा बस्ती में हुई है. बताया गया कि शकील और जैनब का निकाह तकरीबन 5 साल पहले हुआ था. लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों में किसी न किसी बात पर मारपीट होने लगी. आज गुरुवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें पति शकील ने रॉड से जैनब की पिटाई की और फिर जब जैनब चापानल पर कुछ काम कर रही थी तो कुल्हाड़ी से हमला कर गला रेत दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पहले भी बीवी पर किया था हमला

एक वर्ष पहले भी शकील ने अपनी पत्नी पर कैंची से हमलाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था. इलाज के बाद काफी मुश्किल से जैनब की जान बच पाई थी. इस वारदात के बाद जैनब मायके चली गई थी. इस वारदात के बाद महगामा में दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए पंचायत हुई थी, जिसमें पति और उसके परिजनों ने हमले को गलत मानते हुए आगे से कुछ ऐसा नहीं करने का वादा पंचायत में किया था. इसके बाद उसकी पत्नी अपनी ससुराल आई थी. लेकिन कुछ दिनों बाद फिर उसके ऊपर शारीरिक जुल्म का दौर जारी हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

पड़ोसी मो. शफीक ने बताया कि जब खेल रहे बच्चों ने घर की नाली से खून बहते देखा, तब लोगों को वारदात की जानकारी हो सकी. इस बीच वारदात को अंजाम दे मां-बेटा घर से भाग रहे थे, जिन्हें पकड़कर ग्रामीणों ने पहले पेड़ से बांध दिया और फिर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिये बांका भेज दिया है. अमरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने वारदात की हर एंगल से कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार