बधाई सुदर्शन, बिंदुखत्ता के सुदर्शन ने पंजाब में आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाजी में जीता ब्रॉन्ज, उड़ीसा और उत्तराखंड में भी दिखाया दम

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के रावत नगर निवासी भगवान सिंह सामन्त सिंह के पुत्र सुर्दशन सिंह ने गत नौ से 10 अक्टूबर तक पंजाब के मानसा में आयोजित प्रदेश स्तरीय तलवारबाजी (फेसिंग) खेल में अंडर 17 वर्ग में एक गोल्ड और एक ब्रांज मेडल प्राप्त कर क्षेत्र प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जड़ों में मट्ठा डालते रहे अपने... फिर भी 25 वर्षों से लगातार काशीपुर में खिल रहा हे कमल, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया चीमा का तिलिस्म

इसके अलावा पंजाब के पटियाला में तलवाबाजी का प्रशिक्षण ले रहे 15 वर्षीय सुर्दशन ने गत माह रुद्रपुर में आयोजित पांचवे स्टेट आलंपिक में आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष वर्ग में ब्रांज मेडल जीता था।

जबकि मार्च में उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय तलवारबाजी में भी ब्रांज मेडल प्राप्त किया था। साथ ही सुर्दशन ने 2023 में उत्तराखंड व पंजाब स्टेट में दो दो गोल्ड मेडल जीते थे। राष्ट्रीय खेलो में 2018 में एक सिल्वर मेडल व वर्ष 2019 में एक ब्रांज मेडल जीता था। सुदर्शन की इस उपलब्धी पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी का इजहार कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, फिर जबरन शादी! पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट ने सुनी फरियाद

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: थार की छत पर चढ़कर युवकों ने पी बीयर, किया हुड़दंग; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें