RSS नेता को दरोगा ने 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा, एनकाउंटर की दी धमकी

खबर शेयर करें -

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में बंधक बनाकर आरएसएस के एक नेता की पिटाई की सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी ने सुभाषनगर थाने के दरोगा और आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर बंधक बनाकर पिटाई करने और एनकाउंटर करने की धमकी का आरोप लगाया है. आरएसएस नेता के साथ मारपीट की सूचना पर संघ के पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बदायूं हाइवे जाम कर दिया. अधिकारियों के कार्रवाई करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ और जाम खुलवाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, मथुरा में आरएसएस के जिला प्रचारक आर्येंद्र अपनी बीमार मां को देखने बरेली आए थे. आज शाम में वह अपनी मां को जिला अस्पताल से देखकर घर जा रहे थे. इस बीच उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया. वह रास्ते में फोन पर बात कर रहे थे. आरएसएस नेता आर्येंद्र का आरोप है कि सुभाषनगर थाने में तैनात दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की. विरोध करने पर आधा दर्जन पुलिस वालों को बुला लिया. उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर एक खंडहर में ले गए. मारपीट करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाकर एनकाउंटर करने की धमकी दी.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

आरएसएस नेता आर्येंद्र का आरोप है कि तीन घंटे तक उन्हें अपराधी की तरह बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं. आरएसएस नेता के साथ हुई बदसलूकी के बाद संघ के लोगों ने करगेना पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया. देर रात पुलिस अधिकारियों ने दरोगा को वहां से हटा दिया. पीड़ित आरएसएस नेता ने पिटाई के बाद दोषी पुलिसकर्मियों को अपराधी करार देते हुए कहा कि उन्हें नौकरी में रहने का कोई हक नहीं है, उन्हें सरकार बर्खास्त कर दे.

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

हंगामे और बवाल के बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि एक युवक ने मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर मांग कर मुकदमा लिखने की बात कही है. पीड़ित पक्ष जो तहरीर लिखकर देगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी.