बहन के साथ अफेयर को न बर्दाश्‍त कर सका भाई, दो दोस्‍तों को उतार दिया मौत के घाट

खबर शेयर करें -

जींद में बहन के साथ अफेयर का शक होने पर भाई बर्दाश्‍त नहीं कर सका। उसने अपने ही दो दोस्‍तों को मारने की साजिश रची। दूसरे दोस्‍त के साथ उनकों बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। फिर दोनों के शव को नहर में फेंक दिया।

गिरफ्तार कर लिए गए दोनों आरोपित

जींद के गांव भंभेवा के अंकुश व उसके दोस्त तनुज की हत्या करके शव को नहर में डालने के मामले में गांव के ही अंकित व कुलदीप को पुलिस ने पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने खुलासा किया कि आरोपित अंकित को अपनी बहन का अंकुश के साथ अफेयर होने का शक था। इसलिए अंकित ने अपने दोस्त कुलदीप के साथ मिलकर अंकुश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

11 अगस्‍त को ही मार दिया

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

11 अगस्त को अंकुश अपने दोस्त तनुज व एक अन्य के साथ गांव के तालाब पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अंकित, कुलदीप अपने दोस्त तनुज, अंकुश को मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपने साथ नहर पर ले गए। जहां पर आरोपितों ने पहले तो अंकुश को बीयर पिला दी। अंकित व कुलदीप ने योजना के मुताबिक तनुज को सिगरेट लेने के लिए पास के गांव की दुकान पर भेज दिया। जब अंकुश उनके पास अकेला रह गया तो पहले तो उसने पिटाई की और बाद में बीयर को तोड़कर उसके गर्दन में घोंप दिया और शव को नहर में फेंक दिया था।

बाद में तनुज को मार दिया

थोड़ी ही देर के बाद अंकुश का दोस्त तनुज सिगरेट लेकर आरोपितों के पास पहुंच गया तो नहर की पटरी पर खून बिखरा हुआ था। जब उसने अंकुश के बारे में पूछा तो आरोपितों ने तनुज को भी पकड़ लिया। पहले तो उसके ऊपर बीयर की टूटी बोतल छोप दी। इसके बाद उसके सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों पर ईंटों से वार करके हत्या कर दी। इस दौरान तनुज के एक हाथ व पांव भी अलग हो गए। इसके बाद आरोपितों ने तनुज के शव को भी नहर में फेंक दिया। बाद में अंकुश के पिता सुरेश ने पिल्लूखेड़ा थाने में उनके गुम होने की शिकायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

14 अगस्‍त को शव मिले

14 अगस्त को अंकुश का शव सिवानामाल हेड पर नहर से मिल गया था, जबकि तनुज का शव बुधवार को भिवानी जिले के मुंढाल के निकट बरामद हुआ था। पुलिस ने अंकुश के पिता सुरेश की शिकायत पर गांव भंभेवा निवासी अंकित व कुलदीप के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज किया था। वीरवार को पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन से दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

शुक्रवार को अदालत से रिमांड पर लेंगे

एएसपी अर्श कुमार ने बताया कि आरोपित अंकित व कुलदीप से वारदात में शामिल दूसरे लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपितों ने हत्या के बाद उनके मोबाइल, हत्या में प्रयोग की गई बोतल, ईंटों को भी नहर में फैंक दिया था। आरोपितों को शुक्रवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।