राजू अनेजा,काशीपुर।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बंद होने चाहिए। बांग्लादेश में एक सुनियोजित साजिश के तहत अल्पसंख्यक हिंदुओं के मंदिरों और उनके प्रतिष्ठानों को क्षति पहुंचाई जा रही है, जो की निंदा का विषय है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक और तो हिंदुत्व का नारा लगती है, दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अल्पसंख्यकों के ऊपर अत्याचार पर खामोश बैठी है। यह मोदी सरकार की हिंदुत्व के नाम पर दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को हरा कर अलग बांग्लादेश की नींव रखी थी, वही पूरे विश्व में डंका बजाने की बात कहने वाली भाजपा सरकार बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा हिंदुओं की पेरोकर बनने वाली आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठन तक केंद्र की मोदी सरकार पर दबाव नहीं बन पा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति इस मामले में पूरी तरह से फेल साबित हो गई है। हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और नरसंहार को देखकर केंद्र की सरकार को बांग्लादेश से सभी राजनीतिक और सामाजिक संबंध तोड़ लेना चाहिए। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने चेतावनी पूर्ण शब्दों में कहा कि बांग्लादेश जैसा राष्ट्र जिसका जन्म भारत के रहमों_ करम पर हुआ हो, आज वह भारत को आंखें दिखा रहा है,पूरे विश्व में अपना डंका बजवाने का नाटक करने वाली मोदी सरकार को समझ जाना चाहिए कि झूठ का प्रोपेगेंडा बहुत दिनों तक नहीं चलने वाला। केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति इस मामले में पूरी तरह फैलियर साबित हुई है। कांग्रेस मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति का विरोध करती है।
ताजा खबर
- लालकुआं: धामी सरकार के पांच साल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय; मोटाहल्दू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाईं उपलब्धियां, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम
- स्वाला-टनकपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, गोंडा निवासी युवक की मौत; चार अन्य लोग घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
- आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद
- जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!
- नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
- रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर
- राम मेहरोत्रा की मौजूदगी में 145 परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, 2.27 करोड़ के ऋण से खुलेगी तरक्की की राह
- चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?
- सावधान ! रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला , ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर
- अपना वार्ड हो या पूरा शहर, जनता की पुकार पर दौड़े चले आते हैं गुरविंदर चंडोक!

