बांद्रा एक्सप्रेस के बाद अब शीघ्र ही वन्दे भारत ट्रेन का भी संचालन होगा लालकुआं से, लालकुआं से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन के संचालन करने पर रेलवे का चल रहा है मंथन

After Bandra Express, soon Vande Bharat train will also operate from Lalkuan, Railways is brainstorming on operating Vande Bharat train from Lalkuan to Delhi.

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा, लाल कुआं।लालकुआं से बांद्रा के बीच ट्रेन चलाने के बाद अब रेलवे लालकुआं से वंदे भारत ट्रेन का संचालन करने पर भी विचार कर रहा है।शीघ्र ही लालकुआं वासियो को लालकुआं से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल सकता है जिससे यात्रीगण बहुत ही कम समय मे बेहतर सुविधायों से युक्त दिल्ली तक के सफर का आनंद उठा सकेंगे।
बताते चले कि रेलवे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने के लिए देश में 54 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में दो साल पहले काठगोदाम से भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी थी, लेकिन गौला नदी के उफान पर आने से शंटिंग लाइन बह गई थी, जिससे वंदे भारत ट्रेन का सपना टूट गया। दो साल बाद रेलवे ने शंटिंग लाइन की मरम्मत तो करा दी, लेकिन गौला नदी के खतरे को टालना आज भी बड़ी चुनौती है। 

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 'स्क्रीन टाइम' के खिलाफ अनोखी मुहिम पर विवाद: आँखों पर पट्टी बाँध बच्चों को डराने का आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश

रेलवे अधिकारियों ने वंदे भारत के संचालन से पहले यहां का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें पाया कि रेलवे का विस्तार संभव नहीं है, क्योंकि एक ओर आबादी बस चुकी है और दूसरी ओर गौला नदी कटाव कर रही है। काठगोदाम में ट्रेनों को खड़ा करने के लिए यार्ड भी सीमित हैं। दो प्लेटफार्म हैं। ट्रेनों को पास देने में दिक्कतें होती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल
 इसलिए अब रेलवे वंदे भारत ट्रेन का संचालन लालकुआं से करने पर विचार कर रहा है। लालकुआं में ट्रेनों के लिए पर्याप्त जगह है और पांच प्लेटफार्म भी बने हैं। इसलिए लालकुआं से नई ट्रेनों के संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं होगी। रेलवे का मानना है कि हल्द्वानी व कुमाऊं के लोग लालकुआं से वंदे भारत में सफर कर सकते हैं, क्योंकि स्टेशन की दूरी हल्द्वानी से 20 से 25 किमी ही है।