बाइक की चाबी नहीं दी तो पिता ने पहले पीटा, फिर कुल्हाड़ी से काट दिया हाथ, मौत

खबर शेयर करें -

दमोह जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बाइक की चाबी ने देने पर एक पिता ने पहले बेटे को पीटा और फिर कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस दौरान युवक की पत्नी उसे बचाने के लिए उसके पैर पकड़कर आरोपियों से जूझती रही. इस घटना के बाद आरोपी बेटे का कटा हाथ लिए घूमता रहा. उसके बाद खुद ही जेरठ चौकी में जाकर पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया.  बाकी आरोपी फरार हो गए हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है.

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के जेरठ चौकी अंतर्गत बोबई गांव की है. संतोष की पत्नी दसोदा काछी ने बताया कि यह घटना उस वक्त घटी जब वह दोनों खेत पर काम कर रहे थे. गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे ससुर मोती भी खेत पहुंचे और कहा कि पथरिया जाना है बाइक की चाबी दे दो. इस बात पर संतोष नाराज हो गया और चाबी देने से इनकार कर दिया. संतोष ने उनसे कहा कि मैं अकेला गाड़ी की किस्तें जमा करता हूं. चलाने के लिए गाड़ी सभी को चाहिए, लेकिन किस्तें भरने में कोई मदद नहीं करता. इस पर ससुर भी भड़क गए और गालियां देने लगे.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

ससुर का चढ़ गया पारादसोदा ने बताया कि उस वक्त मामला टल गया और सभी अपने-अपने काम में लग गए. लेकिन, शाम को जैसे ही घर गए तो विवाद दोबारा शुरू हुआ. इस बार ससुर और जेठ ने पति पर हमला कर दिया. ससुर का पारा चढ़ गया और वह घर में रखी कुल्हाड़ी ले आए. उन्होंने पति संतोष का हाथ काट दिया और कटे हाथ को लेकर घर से निकल गए. जानकारी के मुताबिक, ससुर घर से निकलने के बाद 5 किमी चलकर जेरठ चौकी पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

गंभीर होती चली गई युवक की स्थिति
दुसरी ओर, इस घटनाक्रम से चौंकी पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस मौके पर पहुंचाई और यवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. लेकिन, इस बीच युवक का हाथ वहां नहीं पहुंचाया गया. करीब ढाई घंटे बाद जब हाथ अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने कहा कि वह इसे नहीं जोड़ सकते. इसके बाद युवक को दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां भी युवक की गंभीर हालत देख उसे जबलपुर रेफर किया गया. इस बीच युवक ने दम तोड़ दिया.