बागेश्वर : ततैयों के काटने से महिला की मौत, गांव में छाया मातम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: कपकोट तहसील के कन्यालीकोट बैसानी गांव निवासी 40 वर्षीय महिला पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया. ततैयों के हमले में महिला गंभीर घायल हो गई. जिसके बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक कन्यालीकोट बैसानी गांव निवासी हेमा देवी पत्नी रवींद्र सिंह (40) अपने खेतों में काम कर रही थी, इसी दौरान ततैयों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया. घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर आए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घास में ततैयों का छत्ता था, महिला जिसे देख नहीं पाई. ततैयों के झुंड ने उसके शरीर पर कई स्थानों पर काट दिया. स्वजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां महिला का उपचार किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  जड़ों में मट्ठा डालते रहे अपने... फिर भी 25 वर्षों से लगातार काशीपुर में खिल रहा हे कमल, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया चीमा का तिलिस्म

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने से महिला ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. मृतक महिला के दो बेटे हैं, जिसमें 14 वर्ष का पुत्र दिव्यांग है, वहीं पति बाहर नौकरी करता है. जिला अस्पताल में डॉ. सौरव ने बताया कि ततैयों का झुंड अधिक होने से महिला जख्मी थी. अस्पताल पहुंचने तक महिला के शरीर में जहर फैल चुका था और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है. साथ ही गांव वाले दहशत में है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: थार की छत पर चढ़कर युवकों ने पी बीयर, किया हुड़दंग; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी: देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी