बागेश्वर : तीन वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पहाड़ों पर वन्यजीव लगातार हिंसक हो रहे हैं, जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इसी क्रम में जनपद बागेश्वर के तहसील क्षेत्र कांडा अंतर्गत आने वाले औलानी डांगा में तेंदुए ने तीन वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोग अपने घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  क्या कोर्ट के आदेश से ऊपर एआरटीओ? ई-रिक्शा रिलीज न करने पर नोटिस जारी

तीन वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला: बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम 5:00 बजे तीन वर्षीय बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी. इस दौरान घर के बाहर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. परिजनों ने मासूम को तेंदुए के चंगुल से छोड़ने का खूब प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ बच्ची को लेकर वहां से भाग गया.

घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश: आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौके से बच्ची का शव बरामद हुआ है. वहीं, रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

यह भी पढ़ें 👉  हाथीबड़कला महिला हत्या व दुष्कर्म कांड: कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई उम्रकैद की सजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था क्रूरता का खौफनाक खुलासा

घटना के बाद पसरा मातम: बच्ची के मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है. बता दें कि इससे पहले रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड अंतर्गत आने वाले जयंती गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था.

यह भी पढ़ें 👉  द्रोणासागर में अशोभनीय हरकतों से तीर्थ की मर्यादा तार-तार! प्रेमी जोड़ों की अश्लीलता देख महिलाएं और परिवार लौटने को मजबूर
Ad