बागेश्वर : पति बना हैवान, पहले पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या फिर बाद में अपना गला भी काटा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट में एक नेपाली मजदूर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद को भी मारने की कोशिश की।

पत्नी की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय सगुने कामी पुत्र अमरेक कामी मूल निवासी जिला मोहू, नेपाल यहां गैरखेत-कपकोट मार्ग पर डामरीकरण तथा सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। वह अपनी 32 वर्षीय पत्नी शारदा व तीन बच्चों के साथ गैरखेत कपकोट में गोविंद राम के मकान में किराये पर रह रहा था। बीते गुरुवार को उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिस पर उसने पत्नी शारदा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। जिसके बाद पति ने अपना गला भी काटने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर

जांच कर रहीं पुलिस

वहीं बच्चों की चीखपुकार सुनकर मकान मालिक समेत प्रधान पति व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल आरोपित को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्कूल से गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग, सीसीटीवी में अज्ञात युवक की स्कूटी पर जाती दिखी